अण्डरवल्र्ड से जुड़ रहे हैं भोपाल के बदमाशों के तारअण्डरवल्र्ड से रिश्तों की पड़ताल करने मुम्बई जाएगी राजधानी पुलिस
भोपाल(नप्र)। राजधानी के बदमाशों के तार अण्डरवल्र्ड से जुड़े होने के सन्देह हैं। नवंबर महीने में भोपाल में हुए गोलीकाण्ड के प्रमुख आरोपी पप्पू पार्वे के फरारी के दौरान मुम्बई में एक व्यापारी से अड़ीबाजी के मामले ने इस सन्देह को और गहरा दिया है। राजधानी पुलिस अब पप्पू के साथी और मुम्बई में व्यापारी से अड़ीबाजी के दूसरे आरोपी फराज के छोटा शकील गैंग से रिश्तों की पड़ताल कर रही है। मुम्बई क्राइम ब्रांच की गिरफ़्त में आए पप्पू को टीटी नगर पुलिस ने 5 दिनों के रिमाण्ड पर लिया है। पप्पू से पूछताछ जारी है। दो महीने तक मुम्बई में पप्पू कहॉं रहा और उसके साथी सरफराज के किन लोगों से सम्बंध है, यह राजधानी पुलिस के लिए अहम सवाल बन गया है। फराज राजधानी के एक पेट्रोल पंप मालिक का बेटा है। पप्पू उसी के माध्यम से मुम्बई गया था। पप्पू पार्वे तब मुम्बई पुलिस के हत्थे चढ़ा था, जब वह वहॉं अपने साथी फराज के साथ एक व्यापारी से रुपया वसूल रहा था। इस दौरान पप्पू ने ही वहॉं गोली भी चलाई थी। मुम्बई क्राइम ब्रांच ने पप्पू और फराज को उसी दिन दबोच लिया था। मुम्बई पुलिस को इस पूरे मामले में फराज के छोटा शकील गिरोह से सम्बंध होने की आश्ांका है। मुम्बई पुलिस ने भोपाल पुलिस को इस बात की जानकारी दी है। सरफराज अभी मंुबई की जेल में है।
दर्ज़न भर से ज्यादा मामले हैं पप्पू पर:राजधानी पुलिस जिस पप्पू पार्वे के अण्डरवल्र्ड से सम्बंधों की पड़ताल कर रही है उसके राजधानी के कई थानों में दर्ज़न भर से ज्यादा मामले दर्ज़ हैं। ताजा मामला 6 नवंबर को पंचशील नगर निवासी एक युवक को गोली मारने का है। इसके अलावा कमला नगर और टीटी नगर के अलावा हबीबगंज थाने में भी पप्पू के खिलाफ कई मामले दर्ज़ हैं। टीटी नगर सीएसपी गोपाल खाण्डेल का कहना है कि राजधानी के सभी थानों को जानकारी दे दी गई है।
राजधानी पुलिस जाएगी मुम्बई:पप्पू के अण्डरवल्र्ड से रिश्तों की पड़ताल करने के लिए जल्द ही राजधानी पुलिस की टीम मंुबई जाएगी। वहॉं पर राजधानी पुलिस पप्पू के मामलों और उसकी गतिविधि की सुक्ष्मता से पड़ताल करेगी। बताया जा रहा है कि पप्पू का पुलिस रिमाण्ड खत्म होते ही राजधानी पुलिस उसे मुम्बई पुलिस के हवाले कर आएगी। -----
पप्पू पार्वे से पूछताछ चल रही है। वह किस गिरोह से मुम्बई में संपर्क में रहा है, इस बात की भी पड़ताल की जा रही है। उसके खिलाफ यहॉं करीब दर्ज़न भर मामले दर्ज़ हैं। गोपाल खाण्डेल, सीएसपी, टीटी नगर
सोमवार, 8 फ़रवरी 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
