गुरुवार, 22 अक्टूबर 2009
११ सितम्बर 2009
-भरोसे का कत्ल, इंसानियत पर कालिख-चंद बदमाश कर रहे मानवता को बदनामभोपाल (नप्र)। बाबा भारती और खड्गसिंह की कहानी सभी को याद होगी। आज भी कई खड्गसिंह हैं जो सÄदयता दिखाने वालों को ही लूट लेते हैं। राजधानी में पिछले दो माह में तीन ऐसी बड़ी वारदातें हुई जब बदमाशों ने लिफ़्ट लेकर लूटपाट की है। अब तो लोगों ने जरूरतमंदों को भी लिफ़्ट देने से तौबा कर ली है। सड़क किनारे खड़े किसी व्यक्ति को जरूरतमंद मानकर लिफ़्ट देना खतरे से खाली नहीं रह गया है। बदमाश लिफ़्ट लेने तक तो खुद को मुसीबत का मारा बताते हैं, िफर थोड़ा मौका तलाशकर अपना असली चेहरा उजागर करते हैं। ये लोग हथियारों के दम पर वाहन सवार को लूट लेते हैं। शहर में बढ़ती ऐसी वारदातों के कारण कई लोगों ने लिफ़्ट देना बंद कर दिया है। 21 अगस्त की रात स्थान- न्यू माकेoटसर्वधर्म कॉलोनी निवासी मानसरोवर कॉलेज के प्राचार्य प्रमेश गौतम अपने कुछ छात्रों और अभिभावकों को लेने स्टेशन गए हुए थे। प्रमेश जब स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे, तब उन्हें स्टेशन पर ही एक युवक मिला। बातों ही बातों में उक्त युवक ने उन्हें लिफ़्ट देने के लिए राजी कर लिया। ट्रेन आने पर प्राचार्य की गाड़ी में कुछ छात्र और वह युवक भी बैठ गया। बाकी के छात्र ऑटो में सवार हुए। कार न्यू माकेoट स्थित कंचन लॉज में आकर रुकी। यहां प्राचार्य ने छात्रों के ठहरने का बंदोबस्त किया था। जब तक प्राचार्य छात्रों को ठहराने के लिए ऊपर लॉज पर गए, तब तक वह युवक मौका पाकर बैग लेकर उड़ गया। उस बैग में एक लाख तीन हजार रुपए थे। जैसे ही प्राचार्य नीचे उतरे तो गाड़ी में रखा बैग और उस युवक को न पाकर उनके होश फाख्ता हो गए। बाद में ऑटो चालक इख्तियार ने युवक का पीछा किया और उसे टीन शेड के पास दबोच लिया। --19 अगस्त की रातस्थान: चूना भट्टी राम मंदिरकान्हाकुंज निवासी जसवंत मालवीय (35) रात 1 बजे सिंधी कॉलोनी से वापस अपने घर लौट रहा था। बाइक सवार जसवंत से लिंक रोड नंबर 3 के पास अजनबी युवक ने लिफ़्ट मॉंगी। जसवंत ने उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में चूनाभट्टी राममंदिर के नजदीक पहुॅंचते ही युवक ने उससे रुकने कहा। इसके बाद बदमाश युवक ने जसवंत की कनपटी पर रिवाल्वर तान दी। बदमाश ने जसवंत से एक हजार रुपए नकदी और सोने की अॅंगूठी सहित 10 हजार का माल लूट लिया। 22 जुलाई:स्थान- मैनिट के पासशाहजहांनाबाद रामनगर कॉलोनी निवासी ऑटो चालक इमरान अली रात 1.30 बजे हबीबगंज स्टेशन से सवारी लेकर गया था। जब वह वापस लौट रहा था, तभी मैनिट के पास एक युवक ने ऑटो को रोका। उसने ऑटो चालक इमरान से एक महिला को प्रसूति के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही। इसके बाद मैनिट के पास एक अंधेरी सड़क से थोड़ी दूर जाकर एक अन्य युवक मिला। दोनों ने ऑटो चालक को घेर लिया और उससे तलवार की नोंक पर 500 रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके थोड़ी देर बाद िफर दूसरे ऑटो चालक नफीस से भी प्रसूता स्त्री को अस्पताल ले जाने के नाम पर बदमाशों ने तलवार अड़ाकर मोबाइल फोन और 700 रुपए नगदी छीन लिए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें