30 अक्टूबर की प्रमुख खबरें:
शातिर महिलाओं ने ज्वेलर्स को भी लगाई चपत
भोपाल। राजधानी में शातिर महिलाओं का गिरोह िफर सक्रिय होता दिख रहा है। गुरुवार को एक पुलिसकर्मी को गंदगी लगाकर नगदी से भरा बैग उड़ाने के बाद शातिर महिलाओं ने जहॉंगीराबाद इलाके में एक आभुषण की दुकान पर गहने देखने के बहाने हजारों रुपए का माल उड़ा दिया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। जहॉंगीराबाद पुलिस के मुताबिक अशोका गार्डन निवासी अनिल पिता रामप्रसाद सोनी की जहॉंगीराबाद बाजार में सोने-चॉंदी के आभुषणों की दुकान है। गुरुवार शाम ज्वेलर्स की दुकान पर दो अज्ञात महिलाएॅं गहनें खरीदने आईं। दोनों महिलाएॅं अलग-अलग समय पर आई। बाद में आई महिला बुकाo पहने हुए थी। दोनों महिलाओं ने दुकान मालिक से टॉप्स और अॅंगूठी मॉंगी। देखते-देखते खुद दुकान मालिक को भी पता नहीं चला कि महिलाएॅं कब गहने पार कर गई। महिलाओं के जाने के बाद पता चला कि 19 हजार रुपए कीमत के गहने गायब है। ज्वेलर्स ने आशंका जताई है शातिर महिलाओं ने ही दुकान से गहने उड़ा दिए। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को न्यू माकेoट इलाके में बैंक से रुपए निकालकर आ रहे एक पुलिसकर्मी से एक शातिर महिला ने गंदगी लगे होने की बात कहकर उसका रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया था। ---------------------------------------
नोपाकिoंग से कार उठाने गए सिपाही से मारपीट
भोपाल। नो पाकिoंग में खड़ी कार उठाने गए एक सिपाही से कार चालक ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि वह अपनी कार लेकर भागने में भी कामयाब हो गया। घटना एमपी नगर इलाके की है। एमपी नगर पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम को एमपी नगर में मिलन होटल के पास यातयात पुलिस का जवान जितेन्द्र के्रन पर था। इस दौरान वह नो पाकिoंग में खड़े वाहनों को क्रेन की मदद से उठा रहा था। नो पाकिoंग में ही खड़ी एक कार क्रमांक एमपी-04 टी 7217 को जब वह क्रेन से उठा रहा था, तब कार चालक ने आकर जितेन्द्र के साथ मारपीट शुरु कर दी और अपनी कार लेकर चला गया। पुलिसकर्मी की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज़ किया गया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें