शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2009

२३ ओक्टूबर

चाकू अड़ाकर लूटने वाले 3 धराए
भोपाल। पिपलानी पुलिस ने चाकू अड़ाकर लूट करने के आरोप में तीन युवकों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट में प्रयोग की गई बाईक और लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है। पिपलानी थाना प्रभारी आआर बंसल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि 13 मार्च की रात में विदिशा निवासी राजमोहन श्रीवास से बाइक सवार तीन बदमाशों ने नगदी 2 हजार रुपए और मोबाइल फोन चाकू की नोक पर लूट लिया था। इसी तरह 16 अक्टूबर को मयूरी परिसर रोड में सुरेश कुमार से भी बदमाशों ने चाकू की नोंक पर नगदी लूट ली थी। इन मामलों में पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। इसमें अशोका गार्डन निवासी शादाब पिता मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शोएब पिता मोहम्मद लईक और मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद अतीक को हिरासत में लेकर जब इनसे सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों से लूट में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने लूटे गए रुपए आपस में खर्च करना बताया है।
------------------------
चोरी की बाइक के साथ 3 धराए
भोपाल(नप्र)। पिपलानी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 3 युवकों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 4 बाइक भी बरामद की है। बरामद माल की कुल कीमत 90 हजार रुपए बताई गई है। पिपलानी पुलिस के मुताबिक इलाके से हो रही बाइक चोरी को गंभीरता से लेते हुए बाइक चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी। टीम के सदस्य को 22 अक्टूबर की रात को मुखबिर से खबर मिली थी कि निजामुद्दीन रोड में एक्टिवा क्रमांक एमपी-04 एनपी-7018 पर तीन संदिग्ध युवक देखे गए हैं। सूचना पर पहुॅंची पुलिस टीम ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर जब उनसे स्कूटी के दस्तावेज मॉंगे तो युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सख्ती से हुई पूछताछ में तीनों युवक टूट गए। उन्होंने उक्त एक्टीवा महीने भर पहले गॉंधी माकेoट से चोरी करना कबूल किया। पूछताछ में आरोपियों ने 3 अन्य बाइक भी चुराना कबूल किया। बरेली के छिंदमोड निवासी देवेन्द्र राजपूत पिता फूल सिंह, विनोद राजपूत पिता कोमल सिंह और पप्पू साहू पिता रामगोपाल साहू की निशानदेही पर चोरी की अन्य बाइकें भी बरामद कर लीं। तीनों आरोपियों की उम्र 26 से 29 साल है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में आरोपियों से चोरी की और बाइक बरामद होंगी।

1 टिप्पणी: