शनिवार, 31 अक्टूबर 2009

२९ october

29 अक्टूबर की प्रमुख खबरें
गंदगी लगाकर ध्यान बंटाया, िफर रुपयों से भरा बैग उड़ाया
भोपाल। राजधानी पुलिस इधर प्रदेश के मंत्री और विदेश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में व्यस्त है और उधर शातिर चोर दिनदहाड़े भरे बाजार में लोगों को ठग रहे हैं। गुरुवार को अघोषित हाईअलर्ट के दौरान न्यूमाकेoट और सोमवारा जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में शर्ट में मैला लगा होने की बात कहकर आधे घंटे के भीतर रुपयों से भरा बैग उड़ाने की दो वारदातों ने पुलिस की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। दोनों ही वारदातों में वह लोग शिकार बने हैं, जो बैंक से रुपए निकालकर बाहर आ रहे थे। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि वीआईपी की सुरक्षा में व्यस्त पुलिस का आम जनता की हिफाजत से कोई सरोकार नहीं है। बात महत्वपूर्ण इसीलिए भी है क्योंकि जिस वक्त दोनों वारदातें हुईं, उस समय राजधानी के पूरे थानों की पुलिस अपने-अपने इलाकों में होटल और लॉज में छिपे संदिग्धों की पड़ताल कर रही थी।
मैला लगाकर महिला ले उड़ी रुपयों से भरा बैग
भोपाल()। न्यू माकेoट इलाके में एक शातिर महिला ने एक पुलिस जवान का रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया। बैंक से रुपए निकालकर बाहर आ रहे पुलिस जवान से महिला ने उसकी शर्ट में मैला लगा होने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मी पास ही एक हैण्डपंप में पहुॅंचकर अपनी शर्ट साफ करने लगा। मौका देखकर महिला रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गई। वारदात गुरुवार दोपहर न्यूमाकेoट इलाके में हुई। टीटी नगर पुलिस के मुताबिक बागसेवनिया के आदर्श नगर के मकान नंबर 104 निवासी प्रकाशचंद्र रावत सातवीं बटालियन का जवान है। गुरुवार दोपहर उसने न्यूमाकेoट स्थित स्टेट बैंक शाखा से 10 हजार रुपए निकाले। प्रकाश रुपयों को बैग में डालकर जैसे ही बैंक के बाहर आया, उसे एक 50 वर्षीय महिला मिली। महिला ने बताया कि उसकी शर्ट में मैला लगा है। प्रकाश शर्ट में मैला लगा देखकर पास ही एक हैण्डपंप पर शर्ट साफ करने चला गया। उसने अपना बैग वहीं पास में रख दिया। इस दौरान वह महिला भी उसके साथ रही। थोड़ी देर बाद जब प्रकाश ने देखा तो उसका रुपयों से भरा बैग और वह महिला वहॉं से नदारद थी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला कायम कर लिया है।
------------------
ध्यान बंटाकर 35 हजार रुपए ले उड़े
भोपाल। राजधानी में चोर दिन दहाड़े भरे बाजार में भी वारदात करने से भी नहीं डर रहे हैं। गुरुवार को शातिरों ने एक ट्रेवल ऐजेंसी के संचालक का 35 हजार रुपयों से भरा बैग समय उड़ा दिया। वारदात उस समय हुई जब ट्रेवल ऐजेंसी का संचालक रुपयों का बैग पास रखकर चाय की दुकान पर खड़ा था। शातिरों ने वारदात करने के लिए बैग के मालिक की पीठ पर गंदगी लगा ली, िफर उसका ध्यान बंटाकर रुपयों से भरा बैग ले उड़े। दिलचस्प तो यह है कि सोमवारा इलाके में शातिरों ने जब वारदात को अंजाम दिया, तब वहॉं सैकड़ों लोग मौजूद थे। तलैया पुलिस के मुताबिक जिंसी जहॉंगीराबाद निवासी 52 वर्षीय शेख बाबू पिता शेख चिन्नू एक ट्रेवल ऐजेंसी के संचालक हैं। शेख बाबू ने गुरुवार दोपहर 12 बजे सोमवारा के बांबे मकेoटाइल बैंक से 35 हजार रुपए निकाले। रुपयों को बैग में डालकर सड़क पार कर वह पास ही अपने रिश्तेदार की भवानी टी स्टॉल पर पहुॅंचे। इस दौरान उन्हें अपनी पीठ पर कुछ गीलेपन का अहसास हुआ। वह रुपयों से भरा बैग वहीं नीचे रखकर अपनी शर्ट साफ करने लगे। थोड़ी देर बाद जब उनका ध्यान गया तो उनका रुपयों से भरा बैग नदारद था। काफी खोजबीन के बाद वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुॅंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला कायम कर लिया है।
-------------------
फल व्यापारी के घर से लाखों की नगदी उड़ा ले गए चोर
भोपाल(नप्र)। काजीकैंप के पास बाफना कॉलोनी में रहने वाले एक फल व्यापारी के घर से बीती रात अज्ञात चोरों डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की नगदी पार कर दी। वारदात उस समय हुई, जब व्यापारी अपने परिवार सहित मकान के पहले माले पर सो रहे थे। चोरों ने ऊपरी माले में रखी आलमारी को तोड़कर उसमें रखे रुपए उड़ा दिए। हनुमानगंज पुलिस के मुताबिक बाफना कॉलोनी के मकान नंबर 3 में रहने वाले हरीश मालवीय पिता किशोरी लाल मालवीय फलों का थोक व्यापार करते हैं। बीती रात वह अपने दो मंजिला मकान के निचले हिस्से में सो रहे थे। सुबह 5 बजे जब उनकी मॉं ऊपर कमरे में गई, तो यह देखकर चौंक गई कि आलमारी टूटी पड़ी है और सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी में रखे 1 लाख 60 हजार रुपए भी नदारद हैं। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिस स्थान से चोरी हुई है, चोर संभवत: मकान के बाहरी हिस्से से वहॉं घुसे हैं। चोरों को इस बात का पहले से ही पता था कि हरीश दो दिनों बाद कच्चे फल लेने के लिए महाराष्ट्र जाने वाला है। लिहाजा उसके पास नगदी रुपए घर पर ही रखे हैं। हरीश ने पुलिस को बताया है कि खरीदी पर जाने के लिए उसने इतनी बड़ी रकम घर पर ही रखी थी।
-------------------------
14 वीं बटालियन के जवान को गोली लगी
भोपाल। शाहजहानाबाद इलाके में गुरुवार को 14 वीं बटालियन का जवान गोली लगने से घायल हो गया। गोली कैसे लगी है अभी यह जॉंच का विषय है। लेकिन मौके से मिली बंदूक की नाल पर लगे खून के निशान के आधार पर पुलिस इसे सुसाइड का मामला बता रही है। शुरुआती जॉंच में यह तथ्य भी सामने आया है कि जवान मानसिक अवसाद के दौर से गुजर रहा था। हाालांकि अवसाद का क्या कारण था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। शाहजहानाबाद पुलिस के मुताबिक 14 वीं बटालियन की बी कंपनी कानून व्यवस्था के लिए यहॉं तैनात है। शाहजहानाबाद इलाके में कंपनी का बैरक है। इसमें लगभग 150 जवान है। गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक बैरक में संतरी की ड्यूटी पर केशव सिंह भदौरिया पिता रामसिंह तैनात था। 3 बजे केशव की ड्यूटी समाप्त होने वाली थी। इससे 10 मिनट पहले वह बैरक में पहुॅंचा और उसने अपने रिलीवर ब्रह्मानंद शर्मा से कहा कि वह ड्यूटी पर आ जाए। ब्रह्मानंद ने पुलिस को बताया है कि वह जैसे ही 3 बजे गेट पर पहुॅंचा तो केशवर उसे नहीं मिली। थोड़ी दूर देखने पर पता चला कि केशव बाथरुम के पास लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ा है। उसके पास ही उसकी बंदूक भी रखी है। ब्रह्मनंद ने अपने साथियों को बुलाया और केशव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली। बताया जा रहा है कि गोली सीने के आर पार हो गई। पुलिस को ये भी बताया गया है कि केशव ने ब्रह्मानंद को बताया कि उसे किसी ने गोली मारी है लेकिन पुलिस मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा गोली चलाने की संभावना कम ही बता रही है।
मानसिक अवसाद में था केशव:मौके पर पहुॅंची पुलिस ने केशव के बिस्तर के नीचे से डाक्टर की कुछ पचिoयॉं बरामद की है। डाक्टरों ने बताया है कि केशव मानसिक अवसाद के दौर से गुजर रहा था और वह इसके लिए दवाई भी ले रहा था। ये भी बताया जा रहा है कि दो दिनों बाद से केशव छूट्टी पर जाने वाला था।
----
तीन बिंदुओं पर होगी जॉंच:
अफसर की प्रताड़नापारिवारिक कारणरुपयों का लेनदेन--कुछ सवाल-
मौके पर पहुॅंची पुलिस को केशवदोपहर 3 बजे के लगभग हालांकि प्रथम दबताया जा रहा है कि जवान ने खुद को सुसाइड करने के लिए गोली चलाई थी। दूसरी तरफ गोली जवान के सीने में लगी है, इससे यह भी आश्ांका जताई जा रही है कि गोली उसे किसी और ने मारी है। घटना की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुॅंच गए हैं। शाहजहानाबाद पुलिस के मुताबिक यह बात भी सामने आ रही है कि गोली खुद का जवान गोली लगने से के जवान को गोली लगने
------------------------------------
आस्ट्रेलिया में कार्यरत इंजीनियर की संदिग्ध मौत
भोपाल। मिसरोद इलाके के ग्यारह मील के पास बीती रात आस्ट्रेलिया में कार्यरत एक मैकेनिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिसरोद पुलिस के मुताबिक मंडीदीप के पटेल नगर का रहने वाला 26 वर्षीय अनुज पाल पिता सीएस पॉल आस्ट्रेलिया में मैकेनिकल इंजीनियर है। वह दिवाली पर घर आया था। बुधवार रात उसने अपने छोटे भाई को फोन किया कि वह ग्यारह मील के पास है। उसने शराब पी रखी है। उसे घबराहट हो रही है। छोटे भाई ने वहॉं पहुॅंचकर अनुज को नर्मदा अस्पताल पहुॅंचाया। यहॉं डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जॉंच शुरु कर दी है।

1 टिप्पणी: